अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है और इसे लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इस बार वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।
इस टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 4 ग्रुप में 5-टीमों को डिवाइड किया जाएगा। यह टूर्नामेंट करीब 1 महीने चलेगा।
टीम इंडिया ने इसके लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। लगातार नए खिलाड़ियों को मैनेजमेंट द्वारा मौका दिया जा रहा है। टीम कॉम्बिनेशन को भी टेस्ट किया जा रहा है।
बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा दिया है।
बड़ी बात तो यह है कि इसमें ना विराट कोहली थे और न ही रोहित, बुमराह, शामी जैसे दिग्गज। उसके बावजूद टीम ने कमाल कर दिया।
बड़ी बात तो यह है कि इसमें ना विराट कोहली थे और न ही रोहित, बुमराह, शामी जैसे दिग्गज। उसके बावजूद टीम ने कमाल कर दिया।
हाल ही में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टीम में लाजवाब फिनिशर का रोल निभाकर मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया है।
इसी कडी में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी आते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से टीम को आगे बढ़ाने का काम किया है।
युवाओं का प्रदर्शन से ऐसा लग रहा है कि इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। इसके लिए तैयारी करने का मौका भी भरपूर बचा है। मार्च में आईपीएल भी खेला जा सकता है।