इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग


By Ayushi Singh24, Sep 2024 10:46 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग-

पीले लड्डू का भोग

इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीले लड्डू का भोग लगाने से इंसान को किसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

केसर खीर का भोग

केसर खीर का भोग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। केसर खीर का भोग लगाने से श्रीहरि की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति भी आती है।

पंचमेवे का भोग

इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचमेवे का भोग जरुर लगाए। इससे इंसान की सारी मनोकामना पूरी होती है और बुद्धि का विकास होता है।

कद्दू के हलवे का भोग

इंदिरा एकादशी के दिन कद्दू के हलवे का भोग लगाना चाहिए। इसे सत्वगुण का प्रतीक माना जाता है और इस भोग को चढ़ा़कर सत्वगुण को बढ़ावा देने की कामना की जाती है।

पंजीरी का भोग

इंदिरा एकादशी के दिन पंजीरी का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। साथ ही, जीवन में शुभता भी आती है।

केले का भोग

इस एकादशी पर भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही,जीवन में खुशहाली आती है।

इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात को आएंगे अच्छे सपने, इन मंत्रों का करें जाप