इंदौर शहर अपने खाने के साथ ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी मशहूर है, यहां जानिए इंदौर के फेसम स्थान।
होलकर शासकों का महल राजवाड़ा शहर के बीचों-बीच स्थित हैं। यहां होलकर राजवंश से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें रखी हैं।
लालबाग पैलेस रोमन शैली में बना महलनुमा इमारत है, इसके आस-पास बड़ा बाग है। पैलेस के अंदर होलकर राजवंश से जुडी चीजें रखी हैं।
इंदौर शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा के नजदीक होलकर शासकों की याद में तीन छत्रियां बनाई गई हैं, यह कान्ह नदी के समीप स्थित है।
इंदौर शहर के इतवारिया बाजार में स्थित कांच मंदिर में अंदर से पूरी नक्काशी छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों से की गई है।
इंदौर रेलवे स्टेशन के नजदीक गांधी हाल ऐतिहासिक इमारत है, जिसमें घंटाघर भी है।