अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते से ही चाय पीते हैं। उनका कहना होता है कि चाय के बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं होती।
लेकिन आप सुबह की पहली चाय के बदले कुछ हेल्दी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। ये हेल्दी चीजें आपके वजन और मोटे पेट को कम करने में भी मदद करेंगी।
होल ग्रेन टॉर्टिला या ब्रेड का एक टुकड़ा लें और उस पर पीनट बटर की एक लेयर लगाएं। बीच में एक केला रखें और इसे टाइट करके रोल करें। आप दालचीनी या शहद से गार्निश कर सकते हैं।
रोल्ड ओट्स, प्लांट-बेस्ड दूध, चिया सीड्स और अपनी पसंद के स्वीटनर को मिलाकर ओवरनाइट ओट्स का जार तैयार करें। मिश्रण को रात भर के लिए फ्रिज में रख दें और सुबह आपके पास टेस्टी ब्रेकफास्ट होगा।
क्विक और न्यूट्रिशियंस पैराफेट बनाने के लिए एक गिलास या बाउल में प्लांट बेस्ड योगर्ट, ताजे फल और ग्रेनोला डालें। मीठेपन के लिए आप नट्स, सीड्स, शहद या मैपल सिरप मिला सकते हैं।
ग्रीन स्मूदी बनाने के लिए फ्रेश या फ्रोजन फलों और सब्जियों को थोड़े से पानी या प्लांट बेस्ड दूध के साथ मिलाएं। इसमें आप पालक, केला, ककड़ी, अजवाइन, सेब, या जामुन भी डाल सकते हैं।
एक गिलास फल वाले पानी पीकर अपने दिन की ताजगी भरी शुरुआत की जा सकती है। एक जग पानी में नींबू, खीरा, जामुन या पुदीना के टुकड़े डालें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें।