बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाह रुख की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जवान रिलीज होने से पहले आज हम आपको इस फिल्म के बारे में 6 अनसुनी बातों को बताएंगे। शायद आपने पहले इन बातों के बारे में नहीं सुना होगा।
शाह रुख खान फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। एक्टर जवान में पिता और पुत्र दोनों का ही रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
एक्टर जवान में कमांडो विक्रम का किरदार निभा रहे है, जो समाज के गलत कामों को सुधारने महिलाओं के साथ निकले हैं।
शाह रुख खान जवान में कई लुक्स में नजर आने वाले हैं। एक्शन से लेकर रोमांस करते एक्टर हर अंदाज में दिखाई देंगे।
शाह रुख खान जवान में कई लुक्स में नजर आने वाले हैं। एक्शन से लेकर रोमांस करते एक्टर हर अंदाज में दिखाई देंगे।
फिल्म में शाह रुख के बाद नयनतारा का रोल अहम हैं। बता दें कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा जवान से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
साउथ एक्टर विजय सेतुपति जवान में विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं। एक्टर अपनी धांसू एक्टिंग से फैंस को मिनटों में दीवाना बना लेते हैं।
फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियो देखने को मिलेगा। शाह रुख और दीपिका की पिछली फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।