हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक और इसके महत्व को बताया जाता है। ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए इन योगासन को कर सकते हैं।
भुजंगासन के नियमित अभ्यास से पीठ मजबूत हो सकती है। साथ ही, इसे करने से पेट में जमा फालतू चर्बी भी कम हो सकती है।
ताड़ासन शरीर को लचीला बनाने के लिए बेहतरीन जरिया माना जाता है। ऐसे में इसे करने से हड्डियां मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।
बालासन करने से तनाव की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, इससे पीठ दर्द और सिरदर्द की समस्या भी कम हो सकती है।
अगर आप शरीर का संतुलन सुधारना चाहते हैं, तो वृक्षासन करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
इस योगासन को डॉग पोज भी कहा जाता है। इसे करने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।
इस 21 जून 2025 के दिन शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए घर पर इन 5 योगासन को जरूर ट्राई करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com