21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर कोई योग को अपनाता है। आइए उन स्टार्स के बारे में जान लेते हैं, जो रोजाना योग से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
48 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए सुबह योग जरूर करती है। इतना ही नहीं, वह कठिन योगाभ्यास से हर किसी को हैरान कर देती है।
बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। हमेशा एक्ट्रेस को योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता है। मलाइका खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग ही करती है।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी इन सितारों की लिस्ट में शुमार है। आलिया अपनी हेल्थ के लिए योग को फॉलो करती है। प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने वजन योग की मदद से ही कम किया है।
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल भी योग को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने योगाभ्यास शुरू कर दिया है।
जरा हटके जरा बचके एक्ट्रेस सारा अली खान चुलबुले स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। सारा का ट्रांसफॉर्मेशन भी खूब चर्चा में रहता है। खैर, एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम के साथ योग भी करती है।
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान फिटनेस फ्रीक हैं। करीना अपनी सुंदरता और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए रोजाना योग करती है। एक्ट्रेस की योग करने की फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
साउथ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली रकुल प्रीत सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। रकुल योग से खुद को फिट रखती है।