यदि आपको लाइफ में पूरी तरह से स्वस्थ रहना है तो बाहरी अंगों के साथ साथ अंदरूनी अंगों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए लाइफस्टाइल को मेंटेन रखना होगा।
अगर आप किडनी, लीवर, हार्ट आदि को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा है और आप लंबी उम्र जी सकते हैं। इसे नेचुरल तरीके से सही रखा जा सकता है।
यदि आप अपने लिवर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखना चाहते हैं तो उसके लिए शरीर में खून की कमी को दूर करना होगा। ऐसे में गाजर या चुकंदर का जूस आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
गाजर और चुकंदर के रस में एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, शर्करा, एंटीऑक्सीडेंट, बीटानीन और फेनोल जैसे बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं।
गाजर में बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह लिवर को हेल्दी रखने का काम करता है।
यह टॉक्सिन चीजों को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है जिससे लिवर फंक्शन बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
यह जूस डाइजेशन सिस्टम में भी सुधार करता है जिससे आंतें हेल्दी रहती है। इसमें कम कैलोरी होती है जो वजन कम करने में मददगार होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।