भारत की रसोई में ऐसे कई सारे मसाले होते हैं जो खाने के स्वाद के साथ हेल्थ को भी मजबूत करते हैं। इसी में एक मसाला लौंग भी शामिल है।
लौंग एक ऐसा मसाला है जो खाने का टेस्ट के साथ शरीर को फौलाद बना सकती है। इसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।
लौंग की ताकत दोगुनी तब हो जाती है जब उसे दूध में डाल दिया जाए। लौंग में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यदि लौंग को दूध के साथ मिला दिया जाए तो इसकी ताकत बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि दूध में लौंग डालकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं।
दूध में लौंग डालकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लौंग में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपके बीपी को नियंत्रित कर सकता है।
आजकल लोग कब्ज, अपच समेत कई पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें दूध में लौंग डालकर पीना चाहिए, जो फायदेमंद साबित हो सकता है।
लौंग में कैल्शियम पाया जाता है जिसे दूध में डालने के बाद उसकी गुणवता बढ़ जाती है। इसे पीने से आपके दांत और हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य घरेलू नुस्खों और जानकारियों पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।