घर में अचानक चींटी दिखना शुभ या अशुभ?


By Ayushi Singh03, Mar 2025 03:34 PMnaidunia.com

घर में चीटियां कब निकलने लगे इसका कोई समय नहीं होता है। कभी लाल तो कभी काली चीटियां नजर आने लगती है। आइए जानते हैं कि घर में अचानक चींटी दिखना शुभ या अशुभ-

शुभ-अशुभ घटना से होता है जुड़ा

शास्त्रों के अनुसार, घर में अचानक लाल और काली चीटियों का आना भविष्य में आने होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से जुड़ा होता है।

माना जाता है शुभ

शास्त्रों के अनुसार, घर में काली चीटियों का आना शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर काली चींटी उत्तर दिशा की ओर निकलती है तो यह शुभ माना जाता है।

माना जाता है अशुभ

अगर घर में लाल चींटिया निकलती है तो इसे अशुभ माना जाता है और इसका मतलब है कि जीवन में कर्ज के बोझ का सामना करना पड़ सकता है।

होता है पाप

शास्त्रों के अनुसार, किसी भी चींटियों को मारना पाप के बराबर होता है और ऐसा करने से जीवन में कई समस्या भी आने लगती है।

शक्कर या आटा जरूर दें

अगर घर में काली चीटियां आती  है तो इन्हें शक्कर या आटा जरूर दें। ऐसा करना अच्छा माना जाता है और पाप भी दूर होते हैं।

लाल चींटियों को भगाएं

अगर घर में लाल चीटियां आती है तो उन्हें भगा दें, लेकिन मारना नहीं चाहिए। घरेलू नुस्खे अपनाकर लाल चींटियों को आसानी से भगा सकते हैं।

इन कारणों से घर में अचानक चींटी दिखना शुभ या अशुभ दोनों होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हनुमान चालीसा के 11 पाठ करना शुभ क्यों होता है?