आम के पेड़ का धार्मिक महत्व है। इस पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आम का संबंध सूर्य ग्रह से हैं और इससे राहु और केतु के प्रभाव भी कम होते हैं। आइए जानते हैं कि क्या घर में आम का पेड़ लगाना शुभ है-
आम के पेड़ को घर में लगाने से शादी के समय में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और परिवार से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
आम के पेड़ के घर के आंगन में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर की शोभा भी बढ़ती है और घर का माहौल भी खुशनुमा रहता है।
घर में आम के पेड़ को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा को संचार होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध रहता है।
इस पेड़ को लगाते समय ध्यान दें कि इसे दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में खुशहाली रहती है।
आम के पेड़ को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिए। आम के पेड़ की छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है
वास्तु के अनुसार, घर में लगाने वाला आम का पेड़ 5 से 6 मीटर ही ऊंचा होना चाहिए। इससे घर में शांति रहती है और आपसी झगड़े जैसी स्थिति नहीं बनती है।
हर मांगलिक और शुभ कामों में आम के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें स्वयं देवता वास करते हैं और आम हनुमान जी का प्रिय फल माना जाता है।
इन कारणों से घर में आम का पेड़ लगाना शुभ है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM