हिंदू धर्म में कमल के फूल का विशेष महत्व है और इसका प्रयोग माता लक्ष्मी की पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। आइए जानते हैं कि क्या घर में कमल लगाना शुभ है-
वास्तु के अनुसार, घर में कमल लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि कमल के फूल को पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
अगर घर में कमल लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।
कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और इससे शांति का वास होता है।
माना जाता है कि घर में कमल लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
मान्यता है कि घर के आंगन में कमल का पौधा लगाना शुभ होता है और ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
माता लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय होता है और इसे घर में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, अपने भक्तों की सारी मनोकामना भी पूर्ण करती है।
घर में कमल लगाना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM