आजकल की लाइफस्टाइल में स्मार्टफोन इतना घर कर गए हैं कि लोग दिन रात इसी में व्यस्त रहते हैं। सुबह होते ही लोग सबसे पहले हाथ में स्मार्टफोन लेते हैं।
सुबह होते ही स्मार्टफोन पर नजरें गड़ा लेने भले ही आपको एंटरटेनिंग लगता हो, लेकिन सेहत को इससे बहुत नुकसान होते हैं।
ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए इस आदत को जितना जल्दी हो सके, बाय-बाय कर दें । इससे सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं।
सुबह होते ही फोन का इस्तेमाल न करने से स्ट्रेस से राहत मिलती है। कई बार फोन का इस्तेमाल करने से दिन का पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है।
सुबह उठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने स्लीप पैटर्न बेहतर होता है। इससे स्क्रीन टाइम कम होता है और माइंड एक्टिव रहता है।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने से वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। इससे फोकस बढ़ता है और काम पूरी एनर्जी से करते हैं।
सुबह मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने से दिमाग एक्टिव रहता है और फोकस भी बरकरार रहता है। जबकि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से समय बर्बाद होता।
सुबह उठकर मोबाइल फोन से दूरी बनाने से आंखों को बहुत लाभ मिलता है। इससे आंखों का तनाव कम होता है और आई फेटिग से बचाव होता है।
नींद खुलने पर फोन का इस्तेमाल न करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com