घर में मकड़ी के जाल होना शुभ या अशुभ?


By Ayushi Singh17, Jun 2025 06:34 PMnaidunia.com

अक्सर लोग घर की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन घर में लगे मकड़ी के जाले को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कि घर में मकड़ी के जाल होना शुभ या अशुभ-

नकारात्मक ऊर्जा को करते हैं आकर्षित

वास्तु के अनुसार, मकड़ी के जाले नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन जालों में नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है।

धन से जुड़ी समस्या

वास्तु के अनुसार, घर में लंबे समय तक मकड़ी का जाला लगने से परिवार के लोगों को धन से जुड़ी समस्या होने लगती है।

माना जाता है अशुभ

किचन में मकड़ी का जाला लगना अशुभ होता है। इससे परिवार के लोगों को हमेशा बीमारी का सामना करना पड़ता है।

होता है वास्तु दोष

माना जाता है कि घर में मकड़ी का जाला लगने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे पारिवारिक जीवन पर अक्सर तनाव की स्थिति बन सकती है।

अशांति का माहौल

घर में मकड़ी का जाला लगने से घर में अशांति का माहौल बना रहता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि कभी नहीं आती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

घर में मकड़ी के जाल अशुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पूजा की सामग्री लांघने से क्या होता है?