हिंदू धर्म में नीम के पेड़ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीम का पेड़ शनि के दोष से मुक्ति दिलाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर नीम का पेड़ लगाया जा सकता है। नीम का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ भी माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के बाहर नीम का पेड़ लगा रहे है तो दक्षिण दिशा को चुनें। इससे धन में खूब बरकत होती है।
अगर घर के बाहर नीम का पेड़ लगाते है तो आप राहु-केतु से होने वाली परेशानियों से आसानी से बच सकते है।
नकारात्मक ऊर्जा घर के लिए काफी खतरनाक मानी जाती है। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो घर के बाहर नीम का पेड़ लगाए।
मंगल ग्रह से नीम के पेड़ का संबंध माना जाता है। यदि आप मंगल दोष से छुटकारा चाहते है तो रोजाना घर के बाहर नीम के पेड़ को जल अर्पित करें।
अगर आप नीम के पेड़ की पूजा करते है और आपकी राशि शनि, कुंभ या मकर है तो आपको इसका विशेष लाभ मिल सकता है।