घर पर शंख रखना क्यों होता है शुभ, जानें


By Arbaaj19, Jul 2023 11:54 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र घर में शंख को रखने के बारे में क्या कहता है।

शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। शंख से जुड़ी कई धार्मिक मान्यता भी है।

पूजा घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में शंख रखना पवित्र माना जाता है। पूजा घर में शंख रखने से परिवार में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा

मान्यताओं के अनुसार घर में रोजाना शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

धन में लाभ

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिस घर में शंख रखा रहता है उस घर में धन की कमी नहीं होती है और धन में खूब बरकत होती है।

वास्तु दोष

घर में अक्सर वास्तु दोष लगता रहता है इसको खत्म करने के लिए आप घर में शंख को भी रख सकते है।

एक से ज्यादा शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप पूजा घर में शंख रख रहे है, तो इनकी संख्याओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूजा घर में 1 से ज्यादा शंख नहीं रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आम के पत्ते के इन उपायों से पैसों से भरी रहेगी जेब