आंखों में कीड़ा या कोई कचरा जाने पर आंखों को रगड़े है। लेकिन, कुछ लोगों की आदत होती हैं कि बार-बार अपनी आंखों को रगड़ते रहते है। आइए जानते हैं कि क्या आंखों को रगड़ना हानिकारक है?
आंखों को बार-बार रगड़ना नुकसानदायक माना जाता है। ऐसा करने से आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
अगर आप आंखों को ज्यादा रगड़ते है, तो डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काला घेरा हो सकता है। दरअसल, आंखो को बार-बार रगड़ने से धमनियां टूटने लगती हैं।
बार-बार आंखों को रगड़ने से खून जम जाता है। दरअसल, रगड़ने से आंखों की छोटी धमनियां टूटती है फिर आंखों में खून जमता है। हालांकि कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है।
दिन भर में हमारे हाथ ना जाने कितनी चीजों को छूते हैं। किस चीज पर कीटाणु (Germs) जमा हो हमें इसके बारे में ज्ञात नहीं होता।
अगर आप ग्लूकोमा के मरीज है और आंखों को ज्यादा रगड़ते है, तो ऑप्टिक नर्व को बुरी तरह से नुकसान पहुंचता है, जिसका परिणाम व्यक्ति को अंधा बना सकता है।
आंखों को बार-बार रगड़ने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ