बहुत से पेड़ पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कुछ औषधीय दृष्टि से काफी कारगर माने जाते हैं। उन्हीं में से एक शहतूत का पेड़ है।
शहतूत का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही कुटीर उद्योग में भी इसका इस्तेमाल करके मुनाफा कमाया जा सकता है।
इसे लगाकर किसान अपनी आय के बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इस वृक्ष की टहनियां कई आइटम को तैयार करने के काम आता है। इसके अलावा यह लगने पर खड़ी फसल से गिरने से बचाता है।
डॉक्टर के हिसाब से शहतूत के पेड़ में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन ई होता है। साथ ही, इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है।
यह बुढ़ापे को जल्दी आने से भी रोकता है। यदि इसके पत्तों को पीसकर स्किन पर लगाया जाए, तो हमारी स्किन बेहद ही स्मूथ हो सकती है।
शहतूत के पत्तों का इस्तेमाल फेशियल में भी किया जा सकता है। इसके पत्ते में पाए जाने वाले गुण हमारी त्वचा को मुलायम बनाए रखता है।
आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए भी शहतूत कारगर हो सकता है। वहीं, लिवर को मजबूत रखने के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।