ठंड में खाएं यह साग, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज से मिलेगा आराम


By Shivansh Shekhar22, Dec 2023 04:49 PMnaidunia.com

बथुआ का साग

सर्दियों के मौसम में बथुआ का साग काफी लाभकारी सिद्ध होता है और इस सीजन में यह काफी मिलता भी है। यह कई मायने में अच्छा माना जाता है।

कई गुणों से भरपूर

बथुआ साग में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल गुणों के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी भारी मात्रा में पाया गया है, जो काफी उपयोगी हो सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज मरीजों के लिए बथुआ का साग एक वरदान जैसा है। यह इसके लिए उपयोगी है क्योंकि डायबिटीज को नियंत्रण में रखने का काम करता है।

पत्तियों का जूस

डायबिटीज के मरीज बथुआ साग की पत्तियों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसमेें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम पाया जाता है।

ब्लड प्यूरीफायर है बथुआ

बथुआ का साग काफी ज्यादा ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। ये टॉक्सिन को निकालकर आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल ठीक

बथुआ का साग अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। यह इसके लिए बेहद ही उपयोगी माना जाता है।

डाइट में शामिल

बथुआ का साग यदि आप नहीं भी खाते हैं तो इसे अपने डाइट में एक बार शामिल करके देखें। इसका सेवन बेहद उपयोगी हो सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोबाइल के यूज से बच्चों में बढ़ रही ये समस्या, ऐसे रखें दूर