गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में गन्ने की जूस की दुकान नजर आने लगती हैं। जिसे देखकर हर किसी का मन उसे पीने का करता है। यह मीठा होने के साथ ही रिफ्रेशिंग भी होता है।
अगर आप भी शुगर पेशेंट हैं और गन्ने का जूस पीने की सोच रहे हैं, तो इस लेख को पूरा जरूर पढिएंगा। आज हम इस लेख में जानेंगे कि क्या गन्ने का जूस पीने से शुगर को बढ़ा सकता है या नहीं।
गन्ने के जूस में शुगर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए शुगर पेशेंट को गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए।
एक गिलास गन्ने के जूस में लगभग 50-60 ग्राम नेचुरल शुगर होता है। इसमें शुक्रोज, फ्रूकोज और ग्लूकोज शामिल है।
एक गिलास गन्ने के जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। शुगर लेवल के बढ़ाने की मात्रा शरीर के मेटाबॉलिज्म और एक्टिविटी पर निर्भर करती है।
गन्ने का जूस बिना रिफाइंड किए सीधे गन्ने से निकाला जाता है, इसलिए यह हाई शुगर का कारण हो सकता है। शुगर पेशेंट को इसे पीने से परहेज करना चाहिए।
गन्ने के जूस में लो कैलोरी की मात्रा पाई जाती है, यदि आप इसे रोजाना पिते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है। इससे हाई डायबिटीज की आशंका हो सकती है।
हां गन्ने का जूस पीने से शुगर बढ़ता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com