अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है, तो दूध में 1 चीज को मिलाकर पीना चाहिए। इस 1 चीज को मिलाकर दूध पीने से मल फटाफट निकल जाएगा।
खराब खानपान के कारण सुबह मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। कई बार लोगों को कब्ज की समस्या भी हो जाती है।
यदि आप सुबह पेट अच्छे से साफ करना चाहते हैं, तो 1 सस्ती चीज दूध में मिलाकर पीनी चाहिए। आइए इस 1 चीज का नाम और इस्तेमाल का तरीका जानते है।
पेट साफ करने के लिए दूध में इसबगोल मिलाकर पीनी चाहिए। इसमें मौजूद तत्व मल निकालने में मददगार साबित होते हैं।
पेट के लिए इसबगोल सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
1 गिलास दूध को गुनगुना करें और मार्केट में मिलाने वाली इसबगोल की भूसी 1 चम्मच मिलाएं। अब चम्मच से दूध में इसबगोल को घोलें।
रात को सोने से 1 घंटे पहले इसबगोल वाला दूध पीना है। इस तरह से इसबगोल का इस्तेमाल करने से सुबह पेट बिल्कुल सही से साफ होगा।
इसबगोल पेट को आसानी से साफ करता है। इसे दूध के साथ लेना सबसे अच्छा माना जाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ