यात्रा पर जाते समय कई बार कुछ संकेत मिलते हैं। जिन्हें हम शुभ और अशुभ मानते हैं।
शकुन शास्त्र में जीवन से जुड़े कुछ संकेतों का जिक्र है। जिनसे आप जीवन में होने वाली शुभ या अशुभ की पहचान कर सकते हैं।
अगर यात्रा पर जा रहे हैं और आपको पीले वस्त्र में कोई महिला दिखती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है।
अगर यात्रा पर निकल रहे हो और रास्ते में पानी से भरा पात्र दिख जाएं, तो यह बहुत शुभ शगुन होता है। यह संकेत है कि यात्रा फायदेमंद रहेगी।
यात्रा पर जाते समय अगर कोई ब्राह्मण दिख जाए तो यह बहुत अच्छा होता है। यह आपके सफर को मंगलमय बनाएगा।
यात्रा में किन्नर का दिखना बहुत शुभ होता है। ऐसा होने पर पर उन्हें कुछ दान जरूर दें।
अगर रास्ते में कोई गाय बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखे तो मान लें कि जिस कार्य के लिए जा रहे हैं। उसमें सफलता मिलना तय है।
अगर किसी काम से जा रहे हैं और बिल्ली रास्ता काट जाए तो इसे अशुभ माना जाता है।
यात्रा पर निकलने से पहले टूटा हुआ शीशा देखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में मन में पहले भगवान को याद करें और फिर निकल जाएं।
यात्रा पर जा रहे हैं तो उबला हुआ दूध गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव के मंत्र का जाप करें।