हथेली में होती है खुजली, आ सकती हैं लक्ष्‍मी


By Sahil22, Nov 2023 02:51 PMnaidunia.com

हथेली में खुजली

अक्सर देखा जाता है कि अचानक हथेली में खुजली होने लगती है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि ऐसा होना किस चीज का संकेत देता है।

शुभ व अशुभ संकेत

आमतौर पर लोग हथेली में होने वाली खुजली को अनदेखा करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इसके शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है।

धन लाभ या हानि?

अलग-अलग हाथ में होने वाली खुजली का संकेत भी भिन्न होता है। शास्त्र में बताया गया है कि हाथ में हो रही खुजली से धन लाभ और धन हानि के बारे में भी पता चलता है।

दाएं हाथ में खुजली

शकुन शास्त्र में व्यक्ति के दाएं हाथ में खुजली होने को अशुभ संकेत माना जाता है। इससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

खर्चे बढ़ेंगे

ऐसा कहा जाता है कि दाएं हाथ में खुजली होने से व्यक्ति के खर्चे बढ़ जाते हैं। इस संकेत को आपको चेतावनी के तौर पर देखना चाहिए।

बाएं हाथ में खुजली

यदि आपके बाएं हाथ में बार-बार खुजली होती है तो यह शुभ संकेत है। दरअसल, इससे पता चलता है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

धन से जुड़ी खुशखबरी

बाएं हाथ में खुजली होने का साफ संकेत होता है कि आपको बेहद जल्द धन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इस संकेत के बाद आप खुश भी हो सकते हैं।

पैरों में खुजली

अगर आपके पैरों में खुजली होती है तो इसका अर्थ है कि आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस संकेत को भी शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Unlucky Plants: घर में न लगाएं ये 4 पौधे, छा जाएगी कंगाल