अक्सर हथेली या अंगूठे में खुजली होती है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अंगूठे में होने वाली खुजली भविष्य की कुछ घटनाओं की तरफ इशारा करती है।
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि दाएं अंगूठे में खुजली होना एक शुभ संकेत होता है। इससे पता चलता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।
दाएं अंगूठे में खुजली होने पर आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस अंगूठे में खुजली होने पर धन में बढ़ोतरी होती है।
ज्योतिषाचार्यों का भी कहना है कि दाएं अंगूठे में खुजली होने की स्थिति में व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है। इतना ही नहीं, सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
अगर आपके बाएं अंगूठे में खुजली हो रही है तो यह भी एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
जिन लोगों के बाएं अंगूठे में अचानक खुजली होने लगती है उनकी लव लाइफ में खुशियां आने लगती हैं। पार्टनर के बीच प्रेम भी पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ जाता है।
अगर पार्टनर के बीच झगड़े चल रहे हैं और आपका अंगूठे में खुजली हो रही है तो समझ लें कि आपके बीच चल रही लड़ाई अब खत्म हो जाएगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि अंगूठे में खुजली होने से क्या संकेत मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ