गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन कुछ उपायों को करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय करें-
गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति को गुड़ अर्पित करने से उनकी कृपा प्रापत होती है और वह प्रसन्न भी होते हैं। साथ ही, शुभ फल भी प्राप्त होते हैं।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ के नीचे भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली डालें। ऐसा लगातार 4 गुरुवार करने से धन की समस्या दूर होती है।
गुरुवार की शाम को एक गुड़ की डाली, हल्दी की गांठ और एक रुपए का सिक्का पीले कपड़े में बांधकर किसी सुनसान जगह पर फेंक दें। ऐसा करने से काम में बाधा नहीं आएगी और काम आसानी से पूरा होगा।
गुरुवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है और इससे नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलती है। साथ ही, जीवन में सफल भी होते हैं।
हर गुरुवार को गरीब में गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं।
माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा और व्रत करने से जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM