सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म को लोग पूरे इंडिया में काफी पसंद करते है। रजनीकांत की जेलर अभी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते है कब और कहां रिलीज होगी फिल्म।
10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया। सिनेमाघरों के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
रजनीकांत ने अपने लगभग 48 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। जेलर फिल्म में रजनी टाइगर नाम के जेलर का रोल निभा रहे है।
नेल्सन दीलीप कुमार द्वारा निर्देशित जेलर एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। मूवी की कहानी आखिर तक ऑडियंस को स्क्रीन से बांधे रखती है।
जेलर में रजनीकांत के अलावा विनायकन, राम्या कृष्णन, वसंत रवि भी अहम किरदार में है। इसके अलावा फिल्म में कैमियो अपियरेंस भी है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और तमन्ना का भी कैमियो है।
7 सितंबर 2023 से जेलर ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म तमिल, हिंदी, और अन्य 3 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर जब जेलर रिलीज की गई तो फैंस का क्रेज देखने लायक था। शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में लोगों की लंबी लाइन देखी गई थी।
जेलर रजनीकांत के करियर की 169वीं फिल्म है। इस फिल्म से पहले रजनीकांत इस समय 72 वर्ष के हो गए हैं, इसके बावजूद अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस के दिलों में छाए हुए हैं।