भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, जोकि काफी चिंताजनक है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के अलावा घरेलू उपायों को भी किया जाता है। घरेलू उपाय काफी हद तक कारगर भी होते है।
जामुन डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
जामुन के अलावा इसका पत्ता भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में रामबाण माना जाता है। डायबिटीज के रोगियों को लिए इसके पत्तों को चबाना फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के रोगियों को जामुन के पत्तों को रात में सोने से पहले चबाना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज ठीक रहता है।
रात को जामुन के पत्तों को चबाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल काफी मात्रा में पहले से ठीक होने लगता है।
रात को सोने से पहले 2-3 जामुन के पत्ते को अच्छे से धो लें। अब पत्तों को अच्छे से चबाएं और उसके रस को निगल लें।
जामुन के पत्तों को चबाते समय इस बात का ख्याल रखें कि उसके रस को ही निगले न की पत्तों को। जामुन के बचे पत्तों को बाहर थूक दें।