2018 में डेब्यू के बाद से ऐसा रहा है जान्हवी का करियर


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 04:37 PMnaidunia.com

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है तभी से लगातार फैंस के दिलों पर राज कर रही है। आइए जानते हैं डेब्यू से लेकर अब तक कैसा रहा है जान्हवी का करियर और आने वाली फिल्मों के बारे में।

डेब्यू फिल्म

26 वर्षीय जान्हवी ने अपनी फिल्मी डेब्यू साल 2018 में किया था। जान्हवी के डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

धड़क

2018 में धड़क फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जान्हवी ने अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया था। शशांक खैतान द्वारा निर्देशित धड़क में ईशान खट्टर भी थे।

कैसा रहा करियर?

धड़क से डेब्यू करने के बाद जाहन्वी ने कई फिल्में की थी। धड़के के बाद एक्ट्रेस की रूही और मिली दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

एक्टिंग से दिखाया दम

सिनेमाघरों के बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी के रास्ते अपनी एक्टिंग का दम दिखाने का निर्णय लिया। एक्ट्रेस ने गुंजन सक्सेना, गुड लक जैरी और बवाल जैसी फिल्मों में काम किया है।

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

2023 फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस को बवाल फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। डीवा ने बवाल फिल्म में वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभाया था।

आने वाली फिल्में

जान्हवी जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में नजर आने वाले है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें एक्ट्रेस क्रिकेटर बनी हुई है।

साउथ में वेलकम

कोराताला शिव के निर्देशन में बन रही देवरा में जान्हवी पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ काम करने वाली है। यह उनकी साउथ में वेलकम फिल्म है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार का नाम थंगम होने वाला है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

समांथा प्रभु के किलर साड़ी लुक्स हैं बेहद शानदार, आप भी करें ट्राई