Janhvi Kapoor की वो 5 फिल्में, जो बना देंगी आपका दिन


By Ritesh Mishra16, Mar 2024 09:00 AMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है।

जाह्नवी कपूर की फिल्में

आज हम इस लेख में आपको जाह्नवी कपूर की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा।

फिल्म धड़क

साल 2018 में आई फिल्म धड़क जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म थी। इस रोमांटिक फिल्म में ईशान खट्टर के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की दिखी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

साल 2020 में आई इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म मिली

साल 2022 में आई यह फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें जाह्नवी ने एक लड़की का रोल किया है, जो फ्रिज में फंस जाती है और जिंदगी की जंग लड़ती है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म रूही

साल 2021 में आई यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्स है, इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म बवाल

साल 2023 में आई फिल्म बवाल में जाह्नवी के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। यह फिल्म रोमांस और इमोशन्स से भरपूर है। इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

जाह्नवी कपूर की ये 5 फिल्में, जो बना देंगी आपका दिन। इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

फिटनेस फ्रीक हैं ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स