2018 से इंडस्ट्री में सक्रिय जाह्नवी कपूर ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस 2024 में कई बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाले है। आइए जानते है जाह्नवी की आने वाली फिल्मों के बारे में।
साल 2023 में जाह्नवी की कोई भी फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हुई थी। एक्ट्रेस सिर्फ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो रोल में नजर आई थी।
21 जुलाई 2023 को प्राइम वीडियो पर बवाल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जाह्नवी के सामने वरुण धवन भी लीड रोल में थे। बवाल के लिए भी जाह्नवी को काफी ज्यादा सराहना मिली थी।
फिल्मों में जाह्नवी की एक्टिंग को लोगों द्वारा काफी ज्यादा सराहा जाता है। डीवा ने गुंजन सक्सेना, मिली, बवाल जैसी फिल्मों से अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स को प्रूफ किया है।
जाह्नवी लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रही है। डीवा की ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती है। डीवा की सिर्फ 3 फिल्म ही थियेटर में रिलीज हुई हैं। 2024 में एक्ट्रेस दमदार वापसी कर सकती है।
देवरा फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में नजर आने वाली है। जाह्नवी के अलावा इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी होंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। यह मूवी भी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स बायोग्राफी ड्रामा फिल्म होगी। इस मूवी में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी की ये फिल्म एमएस धोनी के जीवन पर आधारित होगी। 2024 में यह फिल्म भी रिलीज हो सकती है।
सुधांशु सरिया के निर्देशन में बन रही उलझ भी एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस मूवी में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। गुलशन देवैया और आदिल हुसैन भी इस फिल्म में लीड रोल में होंगी।