जन्माष्टमी पर बन रहा शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगा फायदा


By Sahil02, Sep 2023 01:38 PMnaidunia.com

जन्माष्टमी

कृष्ण भक्त पूरे साल जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

दुर्लभ संयोग

इस साल जन्माष्टमी का दिन और ज्यादा शुभ होने वाला है। दरअसल, 30 साल बाद जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।

जन्माष्टमी व्रत

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखा जाता है। मान्यता के मुताबिक, इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

राशियों को मिलेगा फायदा

जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग का लाभ कुछ राशि वालों को होगा। आइए जान लेते हैं कि इन राशियों में आपका नाम शामिल है या नहीं।

वृषभ राशि

ज्योतिष के मुताबिक, वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। वहीं, दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहने वाला है।

वृषभ राशि

ज्योतिष के मुताबिक, वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। वहीं, दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहने वाला है।

कर्क राशि

दुर्लभ संयोग की वजह से कर्क राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, आपका पहले से सोचा हुआ काम भी पूरा होगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों का कोई बड़ा कार्य परिजनों की सहायता से पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ योग का लाभ कुंभ राशि के जातकों को भी होगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। सेहत के लिहाज से भी आगामी दिन बेहतर रहेंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुलाब के टोटके इन समस्याओं से दिलाएंगे निजात