Janmashtami 2023 Prasad Recipe: कान्हा के बर्थडे पर इन चीजों का लगाएं भोग


By Prakhar Pandey06, Sep 2023 10:40 AMnaidunia.com

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

माखन श्री कृष्ण का सबसे पसंदीदा भोग है। साथ ही वे और भी भोगों को पसंद करते है। आज हम आपको बताएंगे की कान्हा के जन्मदिन पर उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

त्योहार

जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी के प्रिय भोजन से उनका भोग लगाया जाता है।

माखन मिश्री

माखन मिश्री का भोग श्री कृष्ण को अति प्रिय होता है। इस प्रसाद को बनाने के लिए माखन और मिश्री को मिला लें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें। प्रसाद के साथ तुलसी का पत्ता भी रखें।

मोहन भोग

मोहन भोग बनाने के लिए एक पैन में दूध, चीनी, पानी, इलायची पाउडर और केसर डालें और घुलने तक पकाएं। फिर एक कढ़ाई में घी में सूजी को अच्छे से भून ले और दूध वाला मिश्रण इसमें डाल दें।

पकाएं

पकाएं

इस मिश्रण को धीमी आंच पर पका लें। उसके बाद एक पैन में घी डालकर काजू और किशमिश को अच्छे से भून लें। मिश्रण के ऊपर इसे अच्छे से गार्निश करें। इस विधि से आप मोहन भोग तैयार कर सकते है।

पंचामृत

दूध, दही, घी, चीनी और शहद से मिलकर बनने वाला पंचामृत भी श्री कृष्ण को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता हैं। पंचामृत का हिंदू तीज-त्योहारों और पूजा में विशेष महत्व होता है।

खीर

चावल की खीर श्री कृष्ण को अति प्रिय होती है। जन्माष्टमी के दिन भक्त कन्हैया को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग भी लगा सकते है।

धनिया पंजीरी

इस भोग को बनाने के लिए धनिया पंजीरी पाउडर, किश्मिश, काजू, कटे हुए बादाम और मिश्री की जरूरत पड़ती है। इन सारी चीजों मिक्सर में मैश कर के भून लें। इस प्रकारा धनिया पंजीरी बनती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पैसों को चुंबक की तरह खींचते हैं ये पौधे, घर में लगाए फिर देखें