Janmashtami Special: मोरपंख के इस उपाय से बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस


By Prakhar Pandey04, Sep 2023 04:45 PMnaidunia.com

कृष्ण जन्माष्टमी

हर साल की तरह इस साल भी पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं मोर पंख के उपाय से कैसे बढ़ेगा बैंक बैलेंस?

श्रृंगार

श्रीकृष्ण के श्रृंगार में मोर पंख चार चांद लगाने का काम करती है। लेकिन मोरपंखी के कई ऐसे उपाय हैं जो बेहद चमत्कारी माने जाते है।

मोरपंख

कुंडली में अशुभ ग्रहों के चलते कई बार आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन घर पर मोर पंख खरीदकर लाएं।

उपाय

खरीदकर लाए हुए मोर पंख पर जल छिड़ककर घर में शुभ स्थान पर रख दें। इस मोरपंख को आप अपनी धन रखने की जगह पर या तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी पैसों की तंगी दूर होगी।

नकारात्मक शक्ति

जन्माष्टमी की तिथि पर घर में मोर पंख लाने से नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। मोर पंख की पूजा करने के बाद इसे घर के मेन डोर पर लगा दें।

नकारात्मक शक्ति

जन्माष्टमी की तिथि पर घर में मोर पंख लाने से नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। मोर पंख की पूजा करने के बाद इसे घर के मेन डोर पर लगा दें।

मंत्र

घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाते समय “ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा” को पढ़े। ऐसा करने से जल्द ही आपके घर में सकारात्मकता आएगी।

धन लाभ

धन लाभ के लिए जन्माष्टमी के दिन अपने नजदीकी राधा कृष्ण मंदिर में बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया एवं राधा रानी को मोरपंख चढ़ाएं। जन्माष्टमी के 40 दिन बाद इस मोर पंख को लाकर अपने लॉकर में रख लें। धन लाभ जल्द होगा।

शनिदेव

शनिदेव भी श्रीकृष्ण के उपासक है। ऐसे में अगर आप शनि की दृष्टि से परेशान हैं तो जन्माष्टमी के दिन 3 मोर पंख ले आएं और काले धागे में मोर पंख बांध लें। इस पंख पर गंगाजल छिड़ककर 11 से 21 बार शनि मंत्र का जाप करें। जल्द सफलता मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जन्माष्टमी पर करें तुलसी से जुड़े ये 4 उपाय