शाहरुख खान का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'पठान' से कमबैक करने के बाद SRK ने बॉलीवुड को एक और सुपरहिट फिल्म दे दी है।
शाहरुख खान की 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई। किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।
शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि फैंस एक्टिंग के अलावा उनके लग्जरी लाइफस्टाइल से भी प्रभावित होते हैं। जवान के हीरो के पास महंगी कारों का भी कलेक्शन है।
शाहरुख खान के पास महंगी कार कंपनी रोल्स रॉयस की कार भी है। रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत 10 करोड़ है। इस कार में शाहरुख को अक्सर सफर करते देखा जाता है।
अगर आप कार चलाने के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि हुंडई क्रेटा ज्यादातर लोगों को पसंद है। शाहरुख खान के पास भी यह कार है, जिसकी कीमत 17.87 लाख है।
अगर आप कार चलाने के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि हुंडई क्रेटा ज्यादातर लोगों को पसंद है। शाहरुख खान के पास भी यह कार है, जिसकी कीमत 17.87 लाख है।
शाहरुख खान के कार कलेक्शन में मित्सुबिशी पजेरो भी शामिल है। इस कार की कीमत 25 लाख है। शाहरुख को कारों के अलावा बाइक का भी काफी शौक है।
टोयोटा की लैंड क्रूजर को ज्यादातर लग्जरी कार रखने के शौकीन ही खरीदते हैं। शाहरुख के पास भी यह कार है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ है।
शाहरुख खान के पास रेंज रोवर स्पोर्ट कार भी है। इस कार की कीमत 2.19 करोड़ के करीब है। वहीं, शाहरुख के पास कुल 13 महंगी कारों का कलेक्शन है।