इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में शाह रुख खान की फिल्म की सुनामी आई हुई हैं। फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई कर रही हैं।
शाह रुख के फैंस में इतना क्रेज हैं कि एक्टर ने इस साल अपनी ही फिल्म पठान का हाल में रिलीज हुई फिल्म जवान से रिकॉर्ड तोड़ा है।
फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर हिंदी की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनी हैं। फिल्म ने पहले दिन ही 65 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया है।
शाह रुख खान की फिल्म जवान से पहले दिन दुनियाभर में अपना जलवा दिखाया हैं। एक्टर की फिल्म ने दुनियाभर में कुल 120 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म की दूसरे दिन कमाई में उछाल की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कलेक्शन में गिरावट देखा गया। हालांकि, अभी एग्जेक्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं। सही कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।
शाह रुख की डबल रोल वाली फिल्म जवान जवान' की कहानी करप्शन पर आधारित है। ह्यूमर और एक्शन से भरी फिल्म में ऐसे कई सींस हैं, जो समाज को बेहतर बनाने का संदेश देते हैं।
फिल्म में शाह रुख, दीपिका और नयनतारा के अलावा अहम किरदार में संजय दत्त, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और एजाज खान हैं।