जवान रिलीज के बाद से ही हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 25 दिन पूरे करने के साथ ही एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार कर पाना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होने वाला है।
जवान ने रिलीज होते ही सबसे तेज 100, सबसे तेज 200 करोड़, समेत कई रिकॉर्ड सबसे तेज तोड़ दिए थे। अब फिल्म ने फाइनली सिर्फ भारत में कलेक्शन के मामले में 600 करोड़ का बेंचमार्क सेट कर दिया है।
शाहरुख खान स्टारर जवान ने अपने 25 दिन की कमाई में ही पूरे भारत में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत कर दी है। इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म भारत में 600 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई है।
वीकेंड पर जवान ने अपने 25वें दिन करीब 8 करोड़ से अधिक की कमाई है। मूवी ने अब तक कुल 603 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। इस कलेक्शन में 60 करोड़ के करीब साउथ पट्टी का योगदान है।
सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। पिछले 50 दिन से गदर 2 लगातार छोटी टक्कर ही सही पर जवान के लिए चुनौती बनी हुई थी।
गदर 2 ने एक महीने से अधिक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। किसी भी फिल्म का एक महीने लगातार अच्छा प्रदर्शन करना भी बेहद मुश्किल काम होता है। लंबी दौड़ के बाद अब गदर 2 का खेल खत्म हो चुका है।
शाहरुख जवान फिल्म से पहले पठान में भी एक्शन हीरो के तौर पर काम कर चुके है। लेकिन जवान फिल्म में शाहरुख के डुअल रोल्स ने फैंस को खासा आकर्षित किया है।
एसआरके फिल्म में विक्रम राठौड़ और आजाद नाम के डुअल रोल्स में नजर आए है। ज्यादातर फैंस ने शाहरुख के फौजी वाले किरदार को काफी प्रशंसा की हैं।