जवान ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। आइए जानते है अपने पहले रविवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
जवान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खचाखच भरे थियेटर तो कम से कम इसी बात की गवाही दे रहे है।
शाहरुख खान की जवान को लोगों का बेइंतहा प्यार और मोहब्बत मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में एसआरके फैंस डांस करते नजर आ रहे है।
फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही तमाम रिकॉर्ड्स धुंआ कर दिए है। बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को ही जवान ने अपनी रिलीज डेट पर ही करीब 75 करोड़ का बिजनेस किया था।
जवान ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते हुए करीब 80 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।
जवान ने अपने पहले दिन करीब 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़ और चौथे दिन यानी रविवार को 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 286 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। वही ओवरसीज कलेक्शन के मामले में जवान ने 137 करोड़ की कमाई की है। जवान वर्ल्डवाइड अब तक 384 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
जवान 2023 में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। अगर फिल्म भारत में 550 करोड़ तक की कमाई कर लेती हैं तो यह कमाई के मामले इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।