Jawan: शाहरुख ने रिवील किया इन स्टार्स का लुक


By Prakhar Pandey26, Jul 2023 05:35 PMnaidunia.com

जवान

7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। अब तक शाहरुख ने फिल्म के तीन किरदारों का लुक रिवील किया है। आइए देखते है।

निर्देशन

एटली के निर्देशन में बनी जवान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।

शाहरुख खान

जवान फिल्म में शाहरुख खान का लीड किरदार होने वाला है। यह तो सभी को पता है लेकिन हाल ही में शाह रूख ने विजय सेतुपति और नयनतारा का लुक भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हुआ है।

विजय सेतुपति

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विजय सेतुपति भी जवान में अहम किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में विजय को मौत का सौदागर बताया गया है।

नयनतारा

जवान फिल्म में साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा भी राउडी अवतार में नजर आने वाली है। पोस्टर में एक्ट्रेस हाथों में गन लिए हुए देखी जा सकती है।

एसआरके

शाह रूख इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले है। मूवी के प्रीव्यू टीजर में शाहरुख तीन अलग अवतार में नजर आए थे। जिसे सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी सराहा गया था।

स्पेशल अपियरेंस

मूवी में दीपिका पादुकोण, विजय और संजय दत्त कैमियो अपियरेंस में भी नजर आएंगे। टीजर में दीपिका पहले ही अपने स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ चुकी है।

प्रीव्यू टीजर

शाहरुख के जवान का प्रीव्यू टीजर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। पठान के बाद जवान शाह रूख की इस साल ये दूसरा मास सिनेमा फिल्म होने वाली हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के सा

Ayushmann Khurrana: बजट कम कमाई ताबड़तोड़