Jawan Prevue: जवान में शाहरुख खान के ये 4 लुक्स थियेटर में मचा देंगे तहलका


By Prakhar Pandey11, Jul 2023 11:59 AMnaidunia.com

फिल्म

सितंबर के महीने में रिलीज हो रही जवान के टीजर को फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। देखिए शाहरुख के 4 लुक्स।

जवान

7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही जवान का टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी में शाहरुख खान डुअल रोल में नजर आने वाले हैं।

शाहरुख खान

मूवी में शाहरुख डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में शाहरुख को विलेन, योद्धा, लवर और गंजे के लुक में दिखाया गया है।

मास्क लुक

फोटो में शाहरुख को ग्रे कलर का ब्रोकन मास्क पहना हुआ हैं। शाहरुख अपने इस लुक में एविल स्माइल करते हुए बेहद कमाल के लग रहे हैं।

एक्शन हीरो

पूरी बॉडी में पट्टी बांध टीजर में जमकर एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे शाहरुख का ये लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

गंजा लुक

शाहरुख इस फिल्म में गंजे भी हुए है। विलेन का रोल निभाते हुए शाहरुख मेट्रो के एक सीन में जब पट्टी हटाते है तो गंजे नजर आते हैं।

रोमांटिक लुक

शाहरुख खान रेड कलर की शर्ट और जींस में डबल बेल्ट लगाए हुए बेहद अलग लुक देते नजर आ रहे हैं। मूवी में शाहरुख एक फौजी के रोल में दिखेंगे।

कास्ट

शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। टीजर में दीपिका भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

OTT Release: जुलाई का दूसरा हफ्ता होगा ओटीटी दर्शकों के लिए खास