शाहरुख खान का गोल्डन एरा फिर से शुरू हो रहा है। आज हम आपको बताएंगे पठान और जवान से पहले कब शाहरुख की एक साल में लगातार दो फिल्में हिट हुई थी।
साल 2023 शाहरुख खान के लिए बेहद लकी साबित हुआ है। पहले पठान और फिर जवान शाहरुख की लगातार दो फिल्में हिट रही है।
शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके अलावा जवान की फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड ओपनिंग में करीब 129.6 करोड़ की कमाई की है।
2023 से पहले लंबे समय से शाहरुख की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिजल्ट नहीं दे पा रही थी। 2017 में आई ‘जब हैरी मेट सेजल’ और 2018 में आई ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2018 के बाद से शाहरुख ने लगभग 4 साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। इस दौरान उन्होंने पठान और जवान जैसी फिल्मों पर काम किया।
2023 में शाहरुख ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। शाहरुख की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 543.05 करोड़ की कमाई की थी।
2004, 2007 और 2011 का दौर भी शाहरुख खान के लिए वो समय था। जब लगातार शाहरुख की हर साल दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही थी।
शाहरुख खान का गोल्डन एरा फिर से शुरु हो चुका है। जवान और पठान साल 2023 की अब तक सबसे सफल फिल्म साबित हो रही थी।