Jaya Ekadashi: धन-दौलत का लग जाएगा अंबार, कर लें ये उपाय


By Sahil19, Feb 2024 12:23 PMnaidunia.com

जया एकादशी

माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह एकादशी 20 फरवरी यानी कल पड़ रही है।

विष्णु की बरसेगी कृपा

जया एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा हासिल करना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप कुछ चमत्कारी उपाय भी अपना सकते हैं।

विष्णु जी का करें अभिषेक

एकादशी के दिन विष्णु जी का अभिषेक जरूर करना चाहिए। इस दिन पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

तुलसी की पूजा करें

जया एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना भी शुभ होता है। इस उपाय को अपनाने से घर में चल रहा क्लेश दूर हो जाएगा।

जया एकादशी पर दान करें

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए जया एकादशी पर दान जरूर करें। मान्यता है कि इस दिन दान करने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी।

गीता का पाठ करें

एकादशी पर श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करना भी पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे खुश हो जाएंगे।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, वृक्ष में पानी भी आप अर्पित कर सकते हैं।

इस मुहूर्त में करें उपासना

आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें। बता दें कि इस समय को पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

यहां हमने जाना कि जया एकादशी पर क्या उपाय करने चाहिए। ऐसे ही अन्य धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में रखें क्रिस्टल बॉल, खुल जाएगी किस्मत