झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खनिज संसाधनों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण आपके मन को मोह लेगा।
अगर आप भी झारखंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको वहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं।
नेतरहाट को झारखंड की क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। यहां के हरे-भरे जंगल, ठंडी हवा और खूबसूरत सूर्योदय-सूर्यास्त के लिए लोग घूमने जाना काफी पसंद करते हैं।
रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है। राजधानी रांची कई खूबसूरत वॉटरफॉल्स और मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां आप हुंडरू फॉल्स घूमने जा सकते हैं।
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां भोले बाबा का आशीर्वाद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं।
यह झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी कही जाती है और जैन धर्म की पवित्र स्थल है। यहां 20 से ज्यादा जैन मंदिर स्थित हैं।
अगर आप जानवरों और जंगलों से प्यार करते हैं तो बेतला नेशनल पार्क जरूर जाएं। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव होगा।
झारखंड जाने पर घूमना न भूलें ये जगहें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ