मनोज बाजपेयी की नई फिल्म जोरम 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते है जोरम के साथ-साथ मनोज वाजपेयी की अन्य आर्ट फिल्मों के बारे में।
मनोज बाजपेयी स्टारर जोरम एक सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा है। मूवी में मनोज वाजपेयी, जीशान अय्यूब, स्मिता तांबे और तनिष्ठा चटर्जी अहम भूमिका में है।
देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित जोरम एक आर्ट फिल्म है, जिसमें मनोज वाजपेयी अपनी और अपने बेटी के जीवन के लिए संघर्ष करते नजर आते है।
फिल्म की कहानी में एक हताश व्यक्ति (मनोज) )और उसकी नवजात बेटी उस व्यवस्था से भाग रहे हैं जो उन्हें किसी भी कीमत पर कुचलना चाहती है। मूवी में जिशान पुलिसवाले के किरदार में पूरी फिल्म मनोज के रोल का पीछा करते हैं।
देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित भोंसले क्षेत्रवाद पर बनी एक शानदार फिल्म है। गणपत के किरदार में मनोज वाजपेयी ने जबरजस्त सामर्थ्य का परिचय दिया है।
दीपेश जैन द्वारा निर्देशित गली गुलियां एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में मनोज का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था।
सोनचिड़िया में मनोज वाजपेयी ने डाकू मान सिंह का किरदार निभाया है। सोन चिरैया चंबल में स्थापित एक जड़ कथा प्रस्तुत करती है।
जी5 पर मौजूद डायल 100 एक ड्रामा फिल्म है। मूवी में मनोज सीनीयर इंस्पेक्टर निखिल सूद के किरदार में नजर आते है। मनोज के किरदार को फिल्म में अधिक काम करने वाला और कम वेतन पाने वाला पुलिस अधिकारी दिखाया गया है।