विसर्जन के बाद जवारे से करें ये उपाय, सालभर तिजोरी रहेगी भरी


By Arbaaj25, Oct 2023 11:15 AMnaidunia.com

दुर्गा पूजा

नवरात्रि के पहले दिन पर घटस्थापना के समय जवारे बोए जाते हैं। इसे अलग-अलग स्थानों पर भिन्न भिन्न नामों से भी जाना जाता है।

प्रथम अन्न

सनातन शास्त्रों में निहित है कि दुनिया का पहला अन्न जौ है। मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के समय अनाज में सबसे पहले जौ की उत्पत्ति की थी।

जवारे का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जवारे के उपाय काफी असरदार होते है। आइए जानते है कि इसके उपाय से घर में सुख-शांति और तिजोरी कैसे भर सकती है।

पर्स में रखें

अगर आपके पास पैसा बिल्कुल नहीं रुक रहा है, तो दुर्गा विसर्जन के बाद कुछ जवारे को पर्स में रख लें। ऐसा करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

सौभाग्य में वृद्धि

अगर आप माता रानी कृपा और सौभाग्य में वृद्धि के लिए जवारे को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी रहती है।

तिजोरी रहेगी भरी

अगर आप चाहते है कि घर की तिजोरी सदैव भरी रहे तो दुर्गा विसर्जन के पश्चात थोड़े जवारे को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में बढोतरी होती है।

वास्तु दोष से छुटकारा

अक्सर घर में वास्तु दोष के कारण जीवन में परेशानियां आती रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल कपड़े में जवारे को बांधकर लटका दें।

नकारात्मक शक्तियां दूर

मुख्य द्वार पर जवारे को बांधने से नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में इन जानवरों को पालना होता हैं शुभ, बरसती है देवी-देवता की कृपा