ज्यादातर लोग यह शिकायत करते हैं कि तमाम प्रयास करने के बाद भी भाग्योदय नहीं हो रहा है। आज कुछ ऐसे उपाय आपको बताएंगे, जिन्हें अपनाते ही बुरी किस्मत से पीछा छूट जाएगा।
सनातन धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व माना जाता है। घर के मंदिर में रोजाना भगवान के सामने कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
घर के माहौल को सकारात्मक बनाने के लिए पोछा लगाते समय पानी में एक चुटकी नमक डाल लें। इसके प्रभाव से पारिवारिक माहौल बेहतर बन सकता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इंसान को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। खासकर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन की आवक बढ़ती है।
मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-शांति भी आती है। शुक्रवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कमल के फूल अर्पित करें। इसके अलावा, विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रोजाना आटे में थोड़ी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं।
माना जाता है कि माता लक्ष्मी साफ जगह पर वास करती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि रोजाना घर की अच्छे से सफाई की जाए और किसी भी कोने में गंदगी एकत्रित न होने दें।
जिंदगी में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए रोजाना सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। ऐसा करने से इंसान को मानसिक विकारों से भी मुक्ति मिलती है।
यहां हमने भाग्य उदय करने के कुछ उपायों के बारे में बात की। ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ