जूही चावला की वो फिल्में जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी


By Ritesh Mishra25, Feb 2025 03:25 PMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

जूही चावला की फिल्में

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आज हम इस लेख में एक्ट्रेस की कुछ फनी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

फिल्म यस बॉस

शाहरुख खान और जूही चावला की इस रोमांटिक कॉमेडी में जबरदस्त क्यूट मोमेंट्स और हल्के-फुल्के मजेदार सीन हैं।

फिल्म इश्क

आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में गजब की कॉमेडी, मस्ती और जबरदस्त पंचलाइन हैं। इस फिल्म में कई कॉमेडी सीन है।

फिल्म हम हैं राही प्यार के

इस फिल्म में जूही ने मस्ती भरी, शरारती और बिंदास लड़की का किरदार निभाया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

फिल्म भूतनाथ

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में जूही का रोल हल्का-फुल्का लेकिन मजेदार है। अमिताभ बच्चन और राजपाल यादव के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है।

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी

अक्षय कुमार और जूही चावला की यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी से भरी हुई है। जूही का मासूमियत भरा रोल और उनकी फनी डायलॉग डिलीवरी कमाल की है।

जूही चावला की वो फिल्में जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कॉमेडियन समय रैना कितने अमीर हैं?