हेयर फॉल की परेशानी से बचने के लिए डाइट में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ स्पेशल जूस भी पी सकते हैं।
स्वस्थ रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। बालों की मजबूती बरकरार रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ जूस शामिल कर सकते हैं।
गाजर को विटामिन ए और ई का बेस्ट सोर्स माना जाता है। बालों को मजबूत बनाने का काम ये विटामिन करते हैं। ऐसे में आप नियमित तौर पर गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं।
कीवी के फल का किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इस फल का जूस भी बालों को मजबूत बनाने में आपकी काफी मदद करेगा।
बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का काम आंवला करता है। आंवला का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को भी पोषण देता है।
अमरूद का जूस भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन करने से बालों से संबंधित कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।
चुकंदर का जूस पीने से बालों की ग्रोथ भी होती है। चुकंदर खाने से स्वास्थ्य संबंधित कई अन्य परेशानियों से भी बचा जा सकता है।
एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इन तीनों विटामिन्स की मदद से बालों को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है।