गुरु के मेष राशि में प्रवेश से इन लोगों के जीवन पर होगा बड़ा असर
By Navodit Saktawat2023-02-13, 20:45 ISTnaidunia.com
ग्रहों की चाल
भारतीय ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने का शुभ-अशुभ प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है। साल 2023 में कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा।
गुरु चांडाल योग
22 अप्रैल को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस बीच राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान रहेंगे। गुरु एवं राहु की इस युति के कारण गुरु चांडाल योग बनेगा। जानिए इसका प्रभाव।
मेष
गुरु-राहु की युति मेष राशि के लिए परेशानी पैदा करेगी। इस राशि के लोगों को धन हानि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखना होगी।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को कुछ परेशनियों का सामना करना पड़ेगा। आपको कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। शेयर बाजार और लॉटरी में पैसा न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। आपकी आय पर प्रभाव पड़ेगा। आय में कमी संभव है।
कर्क
यह कर्क राशि के जातकों के जीवन में कई परेशानियां पैदा करेगी। आपको दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी। गुरु चांडाल योग मुश्किलें पैदा करेगा। वाणी पर संयम रखें।
Maha Shivratri 2023: घर में किस शिवलिंग की करें पूजा? जानें विधान