बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा सावधान


By Sahil18, Apr 2024 12:12 PMnaidunia.com

बृहस्पति का महत्व

देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह को कहा जाता है। गुरु ग्रह को विस्तार, प्रगति और ज्ञान का कारक माना जाता है। इस वजह से इसका गोचर महत्वपूर्ण हो जाता है।

वृषभ राशि में बृहस्पति का गोचर

1 मई को बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का सकारात्मक असर कुछ राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ जातकों को इस दौरान सावधान भी रहना होगा।

मिथुन राशि

1 मई को होने वाला बृहस्पति ग्रह का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि

वृषभ राशि में बृहस्पति का गोचर आपके लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। 1 मई के बाद आपको करियर से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

इस राशि वालों के लिए भी बृहस्पति ग्रह का गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

मकर राशि

वैसे तो प्रेम के मामले में बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन धन के मामलों में आपकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

कुंभ राशि

बृहस्पति के गोचर के बाद कुंभ राशि वालों का ध्यान करियर पर केंद्रित रहेगा। हालांकि, आपके घर से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर

बृहस्पति ग्रह के गोचर से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।

यहां हमने बृहस्पति ग्रह के गोचर को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के दरवाजे पर लटकाएं यह चीज, पैसों की तंगी होगी दूर