ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये उपाय, हर काम होंगे सफल


By Ayushi Singh17, May 2025 05:35 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ अमावस्या पर कौन-से उपाय करने चाहिए-

पितरों की पूजा

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के आशीर्वाद के लिए पिंडदान, तर्पण करें। साथ ही, पितरों के नाम का जाप कर सकते हैं।

शनि देव की पूजा करें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन शनि देव का जनम हुआ था।

दान-पुण्य करें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। साथ ही, इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

शिव जी की पूजा करें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से करें। ऐसा करने से शिव जी की हमेशा कृपा बनी रहती है।

शुभ फलों की प्राप्ति

इस दिन व्रत करने और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

ज्येष्ठ अमावस्या पर ये उपाय करने से हर काम सफल होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दीपक में तेजपत्ता मिलाकर जलाने से क्या होता है?